LIVE Tokyo Olympics Day-2: दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, हॉकी में भारत का जीत से आगाज

खतरनाक कोरोना वायरस की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन देश को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर लगा रहे हैं। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। दूसरे दिन दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव की जोड़ी ने आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है।
08:30 AM: भारतीय पुरुष हॉकी ने जीत के साथ आगाज करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 3-2 से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे, उन्होंने दो गोल दागे। इसके अलावा एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से वापसी की और टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की।
08:05 AM: ओलंपिक खेलों की महाशक्ति चीन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। यांग कियान ने 10 मीटर एयर राइफल में 251.8 के स्कोर के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया और इन खेलों का पहला गोल्ड जीता। इस इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी।