राजधानी में छात्रा के साथ लव-सै*** और धोखा

राजधानी की छात्रा के साथ निवाड़ी में रहने वाले युवक ने बलात्कार कर दिया। आरोपी भोपाल में रहकर पढ़ाई करता था। बीते 11 सालों से पीडि़ता से रिलेशन में था, पिछले दिनों उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। तब फरियादिया ने मामले की शिकायत निवाड़ी के महिला थाने में की। वहां पुलिस ने जीरो पर कायमी कर केस डायरी अशोका गार्डन ट्रांसफर कर दी। यहां पुलिस ने असल कायमी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय फरियादिया छोला रोड दशहरा मैदान के पास रहती है। वर्ष 2009 में वह जवाहर चौक स्थित एक कोचिंग लास में इंग्लिश सीखने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात मूलत: निवाड़ी निवासी प्रवीण पटेरिया से हुई थी। चंद दिनों में दोनों के बीच दोस्ती फिर प्यार हो गया।
इस समय आरोपी अशोका गार्डन इलाके में किराए का कमरा लेकर रहता था और एक निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग करता था। आरोपी ने पहली बार फरियादिया को अपने कमरे में बुलाकर हवस का शिकार बनाया। बाद में जल्द नौकरी लगने का झांसा देकर शादी करने का वादा किया। वर्ष 2016 तक दोनों के बीच इसी प्रकार प्रेम प्रसंग चलता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर संबंध बनाए। बाद में पढ़ाई पूरी होने पर आरोपी अपने जिले लौट गया। वहां से दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोपी लड़की से मिलने भोपाल आता और दोस्त के रूम में उसके साथ संबंध बनाता था। शादी की बात करने पर उसे टाल दिया करता था। पिछले दिनों आरोपी ने लड़की को ओरछा मिलने बुलाया, यहां पीडि़ता शादी के इरादे से अपने ताऊ को साथ लेकर पहुंची। वहां भी प्रवीण ने एक होटल के कमरे में उसके साथ ज्यादती की। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया। तब जालसाज ने पीडि़ता को दूसरे लड़की से उसकी शादी हो जाने की बात बताई। इसके बाद में फरियादिया ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिर तार कर लिया जाएगा।