मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में मिला 18 हजार टन सोना, मुख्यमंत्री ने जताई ख़ुशी

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, October 5, 2025 10:39 PM

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में मिला 18 हजार टन सोना, मुख्यमंत्री ने जताई ख़ुशी
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश का सिंगरौली जो की कोयलांचल के नाम से जाना जाता था लेकिन अब यह कोयलांचल के साथ-साथ यहां पर भारी मात्रा में सोने का भंडार मिला है। सोने के भंडार मिलने से यहां के स्थानीय युवक काफी खुश हैं उनका मानना है कि सोने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के रोजगार में भी यहां पर वृद्धि होगी।

हम आपको बता दें कि सिंगरौली किसी जमाने में काले पानी की सजा के लिए जाना जाता था लेकिन अब वही सिंगरौली सोने के लिए जाना जा रहा है। यहां के चितरंगी इलाके में सोने का भंडार मिला है जिसे गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अब ठेका मिल चुका है ।

यह कंपनी 23 हेक्टेयर जमीन से लगभग 18000 टन सोना निकालेगी इस पूरे मामले की पुष्टि खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने की है । उन्होंने बताया है कि सोना निकालने के लिए प्रक्रिया शुरुआत कर दी गई है और लीज भी गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड को दे दी गई है ।

आपको हम बता दे की सिंगरौली जो पहले से कोयला और बिजली के लिए मशहूर था लेकिन अब वक्त के बदलने के दौरान यह सोने के लिए भी पहचाना जाएगा।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में मिला सोने का भंडार

सिंगरौली जिले के जिस हिस्से में सोना मिला है वहां पर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और यहां आदिवासी लोग निवासरत करते हैं, यह सोने का खदान लगभग 23 हेक्टेयर में फैला हुआ है लगभग 18000 टन यहां से सोना मिलने का अनुमान है । कंपनी 5 साल के लिए ठेका ली है लेकिन एक ओर जहां 18000 टन सोना निकालने का अनुमान है तो वहीं दूसरी ओर लाखों पेड़ भी कट सकते हैं ।

क्योंकि यह पहाड़ में बसा हुआ क्षेत्र है जिसके लिए पेड़ों की कटाई भी की जा सकती है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर जब हमने बात की खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल से तो उन्होंने कहा कि गोल्ड ब्लॉक के लिए एग्रीमेंट हो चुका है कंपनी पिछले 1 साल से यहां पर ड्रिलिंग भी कर रही है।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में मिला 18 हजार टन सोना, मुख्यमंत्री ने जताई ख़ुशी
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में मिला 18 हजार टन सोना, मुख्यमंत्री ने जताई ख़ुशी

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment