अमृतसर, एजेंसी। पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 21 हो गई है। जबकि, 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इनका अमृतसर के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे मृतकों कीसंख्या और बढ़ सकती है। बीमारों में 4 की हालत इतनी गंभीर है कि वे बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं।
पुलिस ने मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मजीठा थाने के एसएचओ अवतार सिंह और डीएसपी अमोलक सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।







