चितरंगी में अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 स्वराज ट्रैक्टर जप्त, कोतवाली इलाके में छूट क्यों ?

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, May 24, 2026 8:31 PM

चितरंगी में अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 स्वराज ट्रैक्टर जप्त, कोतवाली इलाके में छूट क्यों ?
Google News
Follow Us
सोनघड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ चितरंगी पुलिस ने वन विभाग के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोन नदी के गांगी घाट से अवैध रेत परिवहन में लिप्त 4 स्वराज ट्रैक्टर  जप्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत ₹20,18,000 आंकी गई है।
​वन विभाग के मुताबिक, मार्च से मई का समय मगरमच्छ और घड़ियालों का प्रजनन काल होता है। इसके अलावा, बांग्लादेश से आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रवासी पक्षी ‘इंडियन स्किमर (पंचीरा)’ भी अप्रैल से जून तक अंडे देने गांगी और फूलकेश घाट आते हैं। माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध उत्खनन से इन दुर्लभ जीवों की निषेचन प्रक्रिया और रहवास गंभीर रूप से बाधित हो रहे थे।
​ पुलिस टीम दरमियानी रात गांगी घाट पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक्टर स्वामियों—लवलेश सिंह चौहान, अंकित धर द्विवेदी, श्रेयांश प्रताप और वीरेश धर द्विवेदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और खनिज अधिनियम के तहत 4 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
वही दूसरी ओर कोतवाली थाना के गनियारी में भी मिट्टी और रेत का अवैध उत्खनन जारी है, सूत्र बताते है कि गनियारी इलाके में शासकीय जमीन से मिट्टी की भारी मात्रा में अवैध खनन हो चुका है हलाकि इसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को भी है बावजूद कार्यवाही न होना दबाव का संकेत माना जा रहा है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment