‘खौलते तेल’ की टंकी में गिरा ढाई साल का मासूम

By: शुलेखा साहू

On: Friday, July 25, 2025 4:47 PM

‘खौलते तेल’ की टंकी में गिरा ढाई साल का मासूम
Google News
Follow Us

आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब एक ढाई साल के मासूम बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।  जहाँ हितेश साहू नाम का एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते खौलते तेल की टंकी में गिर गया और बुरी तरह झुलस गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के कटनी जिले के चंदिया वार्ड क्रमांक 9 नौगजा निवासी लखनलाल साहू का ढाई साल का बेटा हितेश साहू गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर पर खेल रहा था। उसी समय उसके पिता किसी काम के सिलसिले में एक बड़ी टंकी में गर्म तेल डाल रहे थे। मासूम बच्चा खेलते-खेलते उसी टंकी के पास पहुँच गया और अचानक उसमें गिर गया।

गर्म तेल से बुरी तरह झुलसने के बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल कटनी पहुँचाया। शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवार में मातम

मासूम की दुखद मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हितेश परिवार का तीसरा बेटा था। इस घटना से पिता लखनलाल साहू और मां गहरे सदमे में हैं। आसपास के लोगों ने परिवार को सांत्वना दी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रणदमन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया गया है, मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment