SINGRAULI – खड़े हाईवा वाहन से टकराया बाईक सवार युवक, घटनास्थल पर तोड़ा दम, घटनास्थल पर तोड़ा दम

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, January 15, 2026 7:51 AM

खड़े हाईवा वाहन से टकराया बाईक सवार युवक, घटनास्थल पर तोड़ा दम, घटनास्थल पर तोड़ा दम
Google News
Follow Us
माड़ा थाना क्षेत्र के सखौंहा एवं चौरा के बीच बुधवार की रात करीब 8:30 बजे तेज मोटरसाइकिल सवार युवक ने खड़े हाईवा वाहन से टकरा गया। जहां युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम शुरू कर दिया है।
मौके पर टीआई शिवपूजन मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बंधौरा बीएल बंसल व अन्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में करते हुये लोगों को समझाइस देने में लगे रहे।
घटना के संबंध में माड़ा थाना प्रभारी टीआई शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि यूपी सोनभद्र के बीजपुर निवासी विशाल पिता राजकुमार उम्र 26 वर्ष अपने ससुराल सखौंहा गांव के समीप आया था। जहां मोटरसाइकिल से चौरा के कस्बा में  कुछ सामग्रियां खरीदने आ रहा था कि तेज मोटरसाइकिल होने के चलते सड़क के किनारे गिट्टी लेकर जा रहा था हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 15 ईसी 6918 खराब होने के कारण खड़ा था।
जहां युवक बाईक स्पीड होने के चलते टकरा गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में ले ली है।  इधर सूत्र बता रहे हैं कि उक्त घटना के बाद गुस्साएं लोगों ने शव को लेकर मुख्य मार्ग में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया है। देर रात तक चक्काजाम चलता रहा।
खड़े हाईवा वाहन से टकराया बाईक सवार युवक, घटनास्थल पर तोड़ा दम, घटनास्थल पर तोड़ा दम
खड़े हाईवा वाहन से टकराया बाईक सवार युवक, घटनास्थल पर तोड़ा दम, घटनास्थल पर तोड़ा दम

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment