भोपाल। सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान के बाद एक व्यक्ति ने युवती के साथ यौन शोषण किया। यह घटना बागसेवनिया के वैस्टर्न होटल में पहले घटित हुई थी। घटनाक्रम नौ महीने से चल रहा था।
इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से पांच लाख रुपए भी झांसा देकर ऐंठ लिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसने एमबीए करने के बाद एक कंपनी में जॉब कर रही थी।
वह इंस्टाग्राम के जरिए नवंबर, 2024 में आरोपी हर्षवर्धन सौलंकी के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच पहले चैटिंग होती थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। आरोपी हर्षवर्धन सौलंकी ने उसे बताया था कि इंग्लैंड में वह व्यापार करता है।
वह इंदौर के पास डॉक्टर आंबेडकर नगर (पुराना नाम महू) में रहता है। पीड़िता और आरोपी दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसी बीच आरोपी ने नारायण नगर में स्थित वेस्टर्न होटल में बुलाया। यहां उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। ऐसा करने के बाद वह उससे शादी करने की बात बोलकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने व्यापार में मदद के नाम पर कई बार पैसे लिए।








