सिंगरौली में हुआ मर्डर, मौके पर मिले नारियल

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, February 12, 2026 10:03 AM

Google News
Follow Us

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में अंधविश्वास ने दो लोगों की जान ले ली। एक महिला और एक पुरुष की निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर कई नारियल मिले, जो टोने-टोटके का संकेत दे रहे हैं।

मृतक फुलकुमारी सिंह (45 वर्ष, पति गोरे लाल) और केमला (50 वर्ष, पिता बल्देव सिंह) हैं। ग्रामीणों ने शक जताया कि जादू-टोना के शक में हत्या हुई। आरोपी युवक को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में टोटका कनेक्शन उजागर हो रहा।

जियावन पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमॉर्टम को भेजे। गांव में सनसनी फैल गई, लोग आक्रोशित हैं। अंधविश्वास के ऐसे मामले क्षेत्र में बढ़ रहे हैं।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment