चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, March 22, 2026 6:29 AM

चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली
Google News
Follow Us

सागर – गढ़ाकोटा रोड पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे एक चलती कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गई, जबकि डॉक्टर समय रहते बाहर निकलकर सुरक्षित बच गए। घटना के समय महिला कार की पीछे वाली सीट पर बदहवास हालत में थीं। आग इतनी भीषण थी कि शरीर काफी हद तक जल चुका था।

जानकारी के मुताबिक गढ़ाकोटा निवासी डॉ. नीलेश कुर्मी (42) पत्नी सीमा ( 38 ) को इलाज के लिए सागर ला रहे थे। रास्ते में चनाटोरिया के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। कार में सीएनजी किट लगी होने की बात सामने आई है। हालांकि, शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने के चलते पुलिस बारीकी से तफ्तीश में लगी है। वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पति डॉ. नीलेश से सानोधा थाने में पूछताछ भी की।

भाई बोला- बताया था दीदी को हार्ट अटैक आया 

सीमा के भाई लोकेश पटेल ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जीजा डॉ. नीलेश का फोन आया। कहा कि सीमा को हार्ट अटैक आया है। वे उन्हें राय अस्पताल ले जा रहे हैं। इसी दौरान फिर फोन आया कि सानौधा के पास एक्सीडेंट हो गया। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया जिसमें उन्होंने बताया कि कार में आग लग गई और सीमा उसमें जल गई हैं। लोकेश ने बताया कि सीमा व जीजा में अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने शक जताया कि सीमा को पहले बेहोश किया गया होगा या फिर उनकी हत्या कर दी गई होगी .

चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली
चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की पत्नी जिंदा जली

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment