जिले के पटेरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेलखेड़ी में कोदू की रोटी व चना की भाजी खाने से १४ लोग बीमार हो गए। जिनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग व पुरुष शामिल हैं। जिन्हें देर रात पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। जानकारी के अनुसार गांव के एक आदिवासी व्यक्ति द्वारा अपने खेत में कोदू बोया गया था। जिसे लोगों ने खरीदकर बीती रात रोटी बनाई थी।
साथ ही खेत से तोड़कर लगाई। गई चने की भाजी बनाई थी। जिसे आसपास रहने वाले परिवारों द्वारा अपने घरों में बनाकर सेवन किया गया। रात करीब ८ बजे जैसे ही भोजन किया तो आधा घंटे बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं।
जिससे हम लोग घबरा गए। सभी लोगों को पटेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।






