जिला आयुष अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By: शुलेखा साहू

On: Friday, January 2, 2026 7:24 AM

जिला आयुष अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Google News
Follow Us

छतरपुर : जिला आयुष कार्यालय में गुरुवार को न्यू ईयर पार्टी चल रही थी, तभी लोकायुक्त की सागर से आई टीम ने जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा और सहायक ग्रेड 2 बाबू अनिल साहू को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त के निरीक्षक कमल सेंगर ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ. निर्मला कुशवाहा ने अपने विभाग के चपरासी अविनाश चंद्र मिश्रा से 20 दिन की छुट्टी स्वीकृत करने के एवज में यह राशि मांगी थी। लोकायुक्त टीम ने चपरासी की शिकायत पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। उनका कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य और सबूत के आधार पर कार्रवाई की गई है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment