बस की टक्कर से वैन सवार 5 लोगों की मौत

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, February 22, 2026 8:19 AM

बस की टक्कर से वैन सवार 5 लोगों की मौत
Google News
Follow Us

 भिंड – भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में छिमका गांव के पास शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे बस और वैन ( ईको कार ) की भिड़ंत में वैन सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हैं। यह सभी लोग ग्वालियर से भिंड के लिए जा रहे थे।

रात में इनको कोई बस नहीं मिली, इसलिए स्टेशन के बाहर से भिंड जाने के लिए वैन में सवार हुए। वहीं, टक्कर मारने वाली बस मैरिज पार्टी छोड़कर खाली लौट रही थी। हादसे के वक्त बस रांग साइड में थी। बस ने रांग साइड जाकर वैन में टक्कर मारी है।

टक्कर के समय गाड़ी की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वैन टक्कर के बाद आगे से ऊपर की ओर उठ गई, जिससे इसमें अंदर सवार लोग बुरी तरह दब गए। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, पांचवें की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान भारत शर्मा, अतुल शिवहरे, जगदीश भदौरिया, प्रदीप प्रजापति और आनंद भदौरिया के रूप में हुई है। सभी की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच थी।

 

बस की टक्कर से वैन सवार 5 लोगों की मौत
बस की टक्कर से वैन सवार 5 लोगों की मौत

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment