Jabalpur News : देर रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी

By: शुलेखा साहू

On: Friday, February 20, 2026 7:52 AM

Jabalpur News : देर रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा आजाद चौक से बड़ी खबर है जहां देर रात मां दुर्गा मंदिर में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि यहां आरती के दौरान एक युवक से मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बवाल हो गया । दो समुदाय आमने-सामने आ गए ।

मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और मामले को शांत कराया गया है । पूरा मामला जबलपुर का है जहां आजाद चौक इलाके के दुर्गा मंदिर की ग्रिल तोड़ने की खबर सामने आ रही है। ग्रील तोड जाने की खबर के बाद माहौल गर्मा गया और दो समुदाय आपस में भीड़ गए।

पहले कहा सुनी हुई इसके बाद कुछ ही देर बाद स्थित विवाद में बदल गई । दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुए है। हालात को बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति को संभाल लिया है। पुलिस ने इस इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात कर दिया है ।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक ही समय में मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज चल रहा था इसी दौरान एक समुदाय ने युवक को कुछ बोल दिया जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए । देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी शुरू हुई ।

Jabalpur News : देर रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी
Jabalpur News : देर रात दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ के बाद मचा बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment