मप्र सरकार आज बाजार से लेगी 5200 करोड़ का नया कर्ज

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, October 28, 2025 7:50 AM

मप्र सरकार आज बाजार से लेगी 5200 करोड़ का नया कर्ज
Google News
Follow Us

भोपाल – मप्र सरकार मंगलवार को रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी सिक्युरिटीज का विक्रय कर बाजार से 5200 करोड़ रुपयों का नया कर्ज उठायेगी।

यह कर्ज दो हिस्सों में लिया जायेगा जिसमें पहला कर्ज 2700 करोड़ रुपयों का होगा जिसे 21 वर्ष बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2500 करोड़ रुपयों का होगा जिसे 22 साल बाद अदा किया जायेगा।

दोनों कर्जों पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। इस साल राज्य सरकार 37 हजार 400 करोड़ रुपयों का कर्ज बाजार से ले चुकी है तथा नया उठाये जाने वाले कर्ज को मिलाकर यह कुल राशि 42 हजार 600 करोड़ रुपये की हो जायेगी। राज्य सरकार पर कर्ज के कुल भार की राशि साढ़े चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की हो गई है।

मप्र सरकार आज बाजार से लेगी 5200 करोड़ का नया कर्ज
मप्र सरकार आज बाजार से लेगी 5200 करोड़ का नया कर्ज

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment