मऊगंज कांड – पुलिसकर्मी को मार डाला, 29 आरोपी गिरफ्तार

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, March 19, 2025 8:10 AM

मऊगंज कांड - पुलिसकर्मी को मार डाला, 29 आरोपी गिरफ्तार
Google News
Follow Us

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हिंसा के बाद सरकार ने मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाकर संजय कुमार जैन को नया कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं एसपी रसना ठाकुर को हटा दिया है। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू भोपाल लाया गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज एसपी नियुक्त किया गया है।

इस बीच, खुलासा हुआ है कि 15 मार्च को उपद्रवियों ने बेकाबू होकर महिला एसडीओपी अंकिता सुल्या और उनकी टीम को जान से मारने की धमकी दी। हालात इतने बिगड़ गए कि एसडीओपी और कुछ पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद होकर खुद को बचाना पड़ा।

भीड़ ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। असफल रहे तो बाहर से ताला लगा दिया। एसडीओपी अंकिता सुल्या ने बताया कि मौके से पकड़े गए 5 आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर भीड़ ने पेट्रोल-डीजल डालकर आग लगाने की धमकी दी।

स्थिति गंभीर होने के कारण पुलिस बल को बुलाया गया। एक घंटे बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स ने आंसू गैस और फायरिंग के जरिए उन्हें सुरक्षित निकाला। इस बीच, हत्या के आरोपियों के सलैया गांव में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी। भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से टीम को लौटना पड़ा। बाद में पुलिस बल के साथ दोबारा कार्रवाई की गई। लेकिन घरों में ताले लगे मिले।

पुलिस ने अब तक 29 को किया गिरफ्तार, 6 आरोपी जेल गए

रज्जन उर्फ सनी दुबे की हत्या के आरोप में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 1 आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस तरह 6 आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। वहीं जानकारी के अनुसार गड़रा कांड में अब तक कुल 29 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment