सास कहती है- जब तक शादी नहीं होती खुश करती रहो..

By: शुलेखा साहू

On: Friday, August 1, 2025 4:44 PM

सास कहती है- जब तक शादी नहीं होती खुश करती रहो..
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक पीड़ित महिला जब न्याय की गुहार लगाने जनसुनवाई में पहुँची और अपनी आपबीती सुनाई तो सभी दंग रह गए। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ उसके ही दोनों देवरों ने कई बार रेप किया और इस घिनौने काम में सास ने भी उनका साथ दिया, पीड़िता की आपबीती सुनने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे जाँच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

‘सास कहती है खुश रखना..’

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही उसकी ज़िंदगी नर्क बन गई। तब से लेकर अब तक उसके दोनों देवरों ने उसके साथ कई बार रेप  किया है। इस घिनौने कृत्य में उसकी सास ने भी देवरों का साथ दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपनी सास को अपने देवरों  की करतूत के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा कि जब तक उनकी शादी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें ऐसे ही खुश रखना। पीड़िता के अनुसार, उसका पति न तो कोई काम करता है और न ही कुछ बोलता है।

‘उसके माता-पिता ने भी उसका साथ नहीं दिया’

पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने ससुराल वालों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के बारे में अपने माता-पिता को बताया, तो उन्होंने भी उसका साथ नहीं दिया, जिसके कारण अब वह अपने ससुराल वालों और माता-पिता को बताए बिना अलग किराए के कमरे में छिपकर रह रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत को जाँच के लिए कंपू थाने भेज दिया है और जाँच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment