MP : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़ी खबर है जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गए लोग तालाब में गिर गए । इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है . वहीं घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि मृतक परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी।
MP : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गए 13 लोगों की हुई मौत pic.twitter.com/ynwh4fnnhc
— Vijay Kumar Verma (@vijay_ibc24) October 2, 2025
पूरा मामला खंडवा जिले का है जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिर गई जिस कारण अब तक 13 लोगों की मौत होने की खबर है। आपको हम बता दे की ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 20 से ज्यादा लोग बैठे थे । घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया है मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं।

यह पूरी घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अरदला कला गांव की बताई जा रही है। इस पूरे घटना को लेकर डॉक्टर मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिवारों को आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है आपको हम बता दे की मृतक के परिजनों को ₹400000 की आर्थिक मदद भी दी जाएगी एवं जो घायल है उन्हें बेहतर उपचार कराने के निर्देश भी दिए गए है । मृतकों में से 8 बच्चिया भी शामिल हैं।
देखिए मृतकों की लिस्ट
1. शर्मिला पिता प्यार सिंह (15)
2. आरती पिता प्यार सिंह
3. दिनेश पिता शांतिलाल (13)
3. उर्मिला रेलसिंग (16)
5. गणेश पिता तेर सिंह (20)
6. किरण रेमसिंग (16)
7. पाटली कैलाश (25)
8. रेव सिंग मुंशी सिंह (13)
9. आयुष पिता भारत (9)
10. संगीता पिता ज्ञान सिंह (16)
11. सोनू पिता थावर सिंह (16)
12. सोनू पिता रिशू (18)
13. मंजुला पिता मांगीलाल (17








