MP – लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से की 10 करोड़ की डिमांड, जान से मारने की धमकी

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, March 22, 2026 8:39 AM

MP - लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से की 10 करोड़ की डिमांड, जान से मारने की धमकी
Google News
Follow Us

भोपाल। कोलार रोड के एक रियल एस्टेट एवं सोना कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा वॉट्सएप कॉल गैंग के सदस्य हैरी बाक्सर बनकर किया गया। इसमें 10 करोड़ रुपए की व्यवस्था नहीं करने पर बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र करने की धमकी दी है।

जिन दो नंबरों से वॉट्सएप वॉइस कॉल किए गए वह नंबर यूएसए के हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया है। कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी के मुताबिक पार्वती नगर कोलार निवासी 42 वर्षीय गौरव जैन रियल एस्टेट के साथ सोना खरीदने-बेचने का काम करते हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 मार्च को जब वे दिल्ली में थे तो रात करीब 10.130 बजे उनके वाट्सएप नंबर पर वॉइस कॉल आया। कालर ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बाक्सर बताते हुए उन्हें धमकाया कि तू बड़ा सोना व्यापारी है और तू बहुत रुपया कमा रहा है। नेतागिरी ज्यादा कर रहा है। तू 10 करोड़ रुपए तैयार रखना। कल तक सोच-विचार कर लेना । इस कॉल को गौरव ने नजरअंदाज कर दिया।

वह अगले दिन भोपाल वापस आ गए थे। उनके पास 20 मार्च की सुबह 11 बजे दूसरे नंबर से वाट्सएप पर वॉइस कॉल आया। कालर बोला कि मैं हैरी बाक्सर बोल रहा हूं, पैसों का क्या हुआ। सोच-विचार किया या नहीं। गौरव ने साफ बोला कि मेरे पास पैसा नहीं है। मैं पैसा नहीं दे पाऊंगा। तुम्हें जो करना है कर लो। उसने गाली-गलौच करते हुए बोला कि मेरे गुर्गे आएंगे और तुम्हें कहीं भी निपटाकर चले जाएंगे।

MP - लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से की 10 करोड़ की डिमांड, जान से मारने की धमकी
MP – लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कारोबारी से की 10 करोड़ की डिमांड, जान से मारने की धमकी

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment