MP News- गुस्साई भीड़ ने रोका MP के मंत्री का काफिला, सुनाई खरी-खरी

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, July 1, 2025 5:06 PM

MP News- गुस्साई भीड़ ने रोका MP के मंत्री का काफिला, सुनाई खरी-खरी, Video Viral
Google News
Follow Us

MP News: ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश के मंत्री का काफिला रोका, कच्ची सड़क देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का काफिला रोक दिया। टूटे वादे पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा- अब तो सड़क पक्की करो।

MP News- गुस्साई भीड़ ने रोका MP के मंत्री का काफिला, सुनाई खरी-खरी, Video Viral
MP News- गुस्साई भीड़ ने रोका MP के मंत्री का काफिला, सुनाई खरी-खरी, Video Viral

सोमवार को मध्य प्रदेश (MP News)के सीहोर जिले के इछावर के खेरी ग्राम पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में शामिल होने जा रहे राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के काफिले को लोगों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने कहा कि खेरी से जामली तक तीन किलोमीटर की सड़क कच्ची है। इसे पक्का कराने के लिए वे इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन कोई देखने-सुनने वाला नहीं है। एसडीएम जमील खान ने लोगों को समझाया, तब जाकर काफिला आगे बढ़ सका।

करीब चार हजार की आबादी वाले खेरी के लोगों को जामली तक तीन किलोमीटर कच्ची सड़क तय करनी पड़ती है। सड़क ऐसी है कि पैदल चलना किसी चुनौती से कम नहीं है। बारिश के दौरान गड्ढों में कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने जब काफिला रोका तो कुछ लोग मंत्री से सड़क का निरीक्षण करने के लिए कहने लगे। खेरी क्षेत्र के राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने कई बार मंत्री से सड़क बनवाने के लिए कहा। चुनाव आने पर उन्होंने कहा कि वे इसे बनवा देंगे, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी।

पूर्व विधायकों ने सरकार को घेरा ग्रामीणों और महिलाओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क बनवाने का वादा करने वाले पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। खराब सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण चलना मुश्किल हो गया है। महिलाएं लगातार प्रदर्शन करती रहीं, लेकिन मंत्री अपनी गाड़ी से नहीं उतरे।

इछावर के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने भी 3 किलोमीटर सड़क नहीं बनवाने पर सरकार को घेरा है। वहीं, अष्टार विधायक गोपाल सिंह द्वारा गोद लिए गए भूपोड़ गांव में सड़क नहीं बनने से ग्रामीण नाराज हैं। जनसुनवाई में नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क नहीं बनी तो वे विधायक कार्यालय पर धरना देंगे।

MP News- गुस्साई भीड़ ने रोका MP के मंत्री का काफिला, सुनाई खरी-खरी, Video Viral
MP News- गुस्साई भीड़ ने रोका MP के मंत्री का काफिला, सुनाई खरी-खरी, Video Viral

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment