MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर से खबर है जहां एक 45 वर्ष का युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। हालांकि मदद के लिए पत्नी लोगों को बुलाती रही, बावजूद जब तक लोग पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय बचाव दल भी मौके पर पहुंचा है और युवक की तलाश शुरू कर दिया।
पूरा मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर का है जहां एक 45 वर्ष युवक नदी में नहाने के लिए गया था और उसकी पत्नी भी नदी किनारे ही बैठकर कपड़े धो रही थी। पति नहाते नहाते बीच नदी में चला गया जिसके कारण वह तेज बहाव में बहने लगा, हालांकि किनारे कपड़ा धो रही पत्नी ने लोगों को आवाज देकर बुलाई, लेकिन जब तक लोग पहुंच पाते तब तक पति बह चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची है और युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की पहचान बबलू आदिवासी के रूप में हुई है यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मोतीडूंगरी नदी का है।








