MP – मंत्रियो के बंगलो में खर्च होने 18 करोड़ रूपये

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, June 19, 2024 12:24 PM

MP - मंत्रियो के बंगलो में खर्च होने 18 करोड़ रूपये
Google News
Follow Us

MP : मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगले पसंद नहीं आ रहे हैं। मरम्मत की तैयारी है। मंत्रियों का आशियाना संवारने में 18 करोड़ रुपए खर्च आ रहा है। जल्द काम शुरू होगा।

पीडब्ल्यूडी विभाग की खास टीम इस मरम्मत को करवाएगी। सरकार साढ़े तीन लाख करोड़ के कर्जे में है और मंत्रियों के ऐशो-आराम के लिए 18 करोड़ और फूंके जाएंगे। नई कारों पर भी करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं।

जिन मंत्रियों के बंगलों पर 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च होना हैं, उनमें आठ नाम हैं। एदल सिंह कंसाना के बंगले की मरम्मत 99 लाख रुपए में होना बताया जा रहा है। प्रहलाद पटेल के लिए 91 लाख, डिप्टी सीएम राजेंद्र  शुक्ला के लिए 73 लाख, करण सिंह वर्मा के लिए 55 लाख, कैलाश विजयवर्गीय के लिए 91 लाख, प्रतिमा बागरी के लिए 80 लाख, उदय प्रताप सिंह के लिए 82 लाख और लखन पटेल के लिए 55 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि बंगले पुराने हो चुके हैं। बंगलों पर जो 18 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं, उस लिस्ट में कई नाम हैं। आठ मंत्री ऐसे हैं, जिनके लिए ज्यादा पैसा खर्च किया जा रहा है। खर्च की कुल रकम में से 13 करोड़ रुपए बिजली और दूसरे ऑटोमोबाइल की साज-सज्जा पर लग रहे हैं। करीब सवा पांच करोड़ रुपए छोटे काम पर खर्च होंगे। नई सरकार बनने के बाद से दो बार भारी कर्ज लिया जा चुका है।

MP - मंत्रियो के बंगलो में खर्च होने 18 करोड़ रूपये
photo by google

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment