MP – व्यापारी से कट्टे की नोक पर 7 लाख की लूट

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, February 12, 2026 8:03 AM

MP - Rs 7 lakh looted from businessman at gunpoint
Google News
Follow Us

सागर रोड स्थित देहात थाना क्षेत्र के परसोरिया गांव के पास एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी से 7 लाख रुपए की सशस्त्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पहले व्यापारी की बाइक को टक्कर मारी, फिर कट्टा अड़ाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दमोह शहर में किसान भवन के सामने इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालित करने वाले राजा सिंधी उर्फ राजकुमार नागदेव मंगलवार को गढ़ाकोटा क्षेत्र में दुकान की बकाया रकम की वसूली के लिए गए थे। गढ़ाकोटा की कई दुकानों पर उनका माल सप्लाई होता है और वे नियमित रूप से भुगतान लेने वहां जाते रहे हैं। मंगलवार रात वसूली के बाद वे बाइक से दमोह लौट रहे थे। रास्ते में परसोरिया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया।

 

MP - Rs 7 lakh looted from businessman at gunpoint
MP – Rs 7 lakh looted from businessman at gunpoint

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment