दमोह – छह छात्रों ने शुक्रवार को 10वीं के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन हिंदी का पेपर ख़त्म होने के बाद हुई। घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इमलाई निवासी ऋषि अहिरवार ( 16 ) का परीक्षा केंद्र ओजस्विनी स्कूल में था।
शुक्रवार को वह हिंदी का आखिरी पेपर देकर बाहर निकला ही था कि पहले से घात लगाए 6 छात्रों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसकी दाईं जांघ पर चाकू से वार किया, जिससे नस कट गई और अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई।
संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर बताने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 27 फरवरी और 2 मार्च को भी विवाद हुआ था। आरोपियों ने अंतिम पेपर के दिन देख लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने छहीं नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
एनीमिया से पीड़ित था ऋषि
आईसीयू में पदस्थ डॉ. बहादुर पटेल के अनुसार छात्र पहले से ही गंभीर एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित था। नस कटने से ज्यादा खून बह गया। एक यूनिट खून चढ़ाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन हालत बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई।








