MP : ये तो हद हो गई….वृद्ध को बोरे में भरकर बस स्टैंड में छोड़ा

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, July 26, 2025 7:14 PM

MP : ये तो हद हो गई....वृद्ध को बोरे में भरकर बस स्टैंड में छोड़ा
Google News
Follow Us

MP : मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ज़िला अस्पताल के दो कर्मचारी एक बीमार बुज़ुर्ग को चादर में लपेटकर बस स्टैंड छोड़ने पहुँचे। जब वहाँ मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही, तो कर्मचारी बुज़ुर्ग को ऑटो में बिठाकर वापस अस्पताल ले गए। यह पूरी घटना गुरुवार रात की है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में कर्मचारी मरीज़ को चादर में लपेटकर ले जाते नज़र आ रहे हैं। बुज़ुर्ग की हालत इस समय गंभीर है, वह बोलने की स्थिति में नहीं है।

MP News – पत्नी के सामने तेज पानी के बहाव में बह गया पति, देखती रही पत्नी

लोगों ने जताई नाराज़गी

जब कर्मचारी बुज़ुर्ग को लेकर बस स्टैंड पहुँचे, तो वहाँ मौजूद लोग भड़क गए और बोले कि अगर मरीज़ को मरना ही है, तो अस्पताल में ही मरेगा। उसे ऐसे ही लावारिस क्यों छोड़ा जाए। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि जैसा हमारे अधिकारी कहेंगे, हम वैसा ही करेंगे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

कर्मचारियों ने गलत किया

इस मामले में, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत ने बताया कि बुजुर्ग बाबूलाल देवा को खून की कमी और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने उनका इलाज किया और उन्हें 3 यूनिट खून भी चढ़ाया। जहाँ उनकी हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। मरीज के साथ कोई सहायक नहीं था, इसलिए पुलिस को सूचना दी गई।

कर्मचारियों को मरीज को स्ट्रेचर या एम्बुलेंस में ले जाना था, लेकिन उन्होंने कपड़ों का स्ट्रेचर बनाकर उसे ले जाने की कोशिश की, जो गलत है।

MP : एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सुसाइड, पत्नी मायके गई थी

दोनों युवक आउटसोर्स कर्मचारी हैं

दोनों युवक, आकाश गौहर और कमलेश टांक, जिला अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि वे पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल  निर्देश पर बुजुर्ग को बस स्टैंड छोड़ने गए थे। कांस्टेबल ने उसे ऐसा करने की सलाह दी क्योंकि मरीज के साथ कोई सहायक नहीं था।

MP : ये तो हद हो गई....वृद्ध को बोरे में भरकर बस स्टैंड में छोड़ा
MP : ये तो हद हो गई….वृद्ध को बोरे में भरकर बस स्टैंड में छोड़ा

 

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

 

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment