मध्य प्रदेश में लगातार पटवारी के ऊपर हमले हो रहे हैं और हमले रुकने के बजाय तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसा ही कुछ मामला मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से सामने आया है, यहां एक महिला ने पटवारी को पीट दिया, बताया जा रहा है कि महिला ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी लेकिन पटवारी ने जबरन महिला से मोबाइल छुड़ाकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत काट दी। इसी बात को लेकर महिला गुस्सा हो गई और पटवारी को थप्पड़ मार दिया । हालांकि घटना के बाद से बवाल मच गया और अब पूरे मामले की जांच करने की बात अधिकारियों द्वारा कही जा रही है।
यह पूरा मामला अशोकनगर जिले की ईसागढ़ के एक पटवारी से जुड़ा हुआ है जहां तहसील के पटवारी कार्यालय में एक महिला ने पटवारी राजेश बैरवा को थप्पड़ मार दिया, हालांकि इसके बाद आसपास के लोगों ने महिला को समझाया तब जाकर बात शांत हुई।
बताया जा रहा है कि महिला को पटवारी राजेश बैरवा ने बुलाया था और जबरन मोबाइल छीन लिया इसी बात से नाराज होकर महिला लक्ष्मी ने मोबाइल वापस लेने के लिए जोरदार थप्पड़ मार दिया, हालांकि अब इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की बात कही जा रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर किसी व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी तो क्या कोई जबरन शिकायत कटवा सकता है, इस पूरे मामले को लेकर विचार एवं जांच करने की जरूरत है।








