खजुराहो | पर्यटन नगरी के एक होटल में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को परेशान करने का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ता कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसे तो युवक ने अंदर किसी के भी होने से इनकार किया। तलाशी के दौरान युवती अलमारी के अंदर मिली।
उसने बाहर निकलते ही कहा, भैया मुझे बचा लो। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का मामला बताकर युवक की पिटाई कर दी। होटल का रिसेप्शन और फर्नीचर भी तोड़ दिया। फिर युवक को सड़क पर घुमाते हुए थाने ले गए। एबीवीपी कार्यकर्ता शिवांक अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी युवक नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर होटल अपना कैफे लाता है।
आरोप है कि कार्यकर्ता होटल के रूम नंबर 205 में पहुंचे, तो आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर तलाशी लेने पर लड़की अलमारी के अंदर मिली। स्थानीय लोग इस घटना को किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा मान रहे हैं। उन्होंने होटल संचालक पर बिना सही दस्तावेज के कमरा देने के आरोप भी लगाए हैं। मुस्लिम युवक एक भवन में कैफे चलाता है। वहीं हिंदू युवती पार्लर चलाती है।








