9 साल की बच्ची के साथ ऑटो चालक द्वारा दुष्कृत्य किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी सुरेश सौंधिया 50 वर्ष शहर के ढेकहा मोहल्ले में किराए के घर में रहता है। जानकारी के अनुसार 9 साल की बच्ची कबाड़ बीन रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उसे एकांत जगह ले जाकर दुष्कृत्य किया। बच्ची को आरोपी ने धमकाया था, इसलिए वह चुप रही।
मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।