थाना देवलोंद में पदस्थ एएसआई पर उस समय हमला कर दिया गया, जब वह दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। थाना देवलोंद में पदस्थ एएसआई महेश झा बाणसागर साप्ताहिक बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध विवेचना हेतु ड्यूटी पर तैनात थे। शाम करीब 4.30 बजे अस्पताल चौराहा के पास दो पक्षों के बीच दुकान के विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। तब दिलीप सोनी का भाई सुनील सोनी वहां आया और पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा।
शहडोल: विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे पुलिस पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
By: शुलेखा साहू
On: Wednesday, January 28, 2026 8:08 AM







