कटनी – जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) वी.एस. सिद्दकी को लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह विभाग के रिटायर्ड चौकीदार कुंवरलाल रजक से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने यह रकम एरियर का भुगतान करने के एवज में मांगी थी।
कुंवरलाल 2024 में रिटायर हुए थे। 7-8 लाख रुपए के एरियर का भुगतान विभाग को करना था। इसके बावजूद ईई लगातार टाल-मटोल कर रहे थे। बाद में उन्होंने 50 हजार रुपए की मांग कर डाली। इस बीच, कुंवरलाल ने मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी।
मंगलवार को पहली किश्त के 20 हजार रुपए दिए जाने थे। सिद्दकी ने कुंवरलाल को अपने सरकारी आवास पर बुलाया। इंजीनियर ने जैसे ही रिश्वत की रकम ली लोकायुक्त ने दबोच लिया।
शर्मनाक – रिटायर्ड चौकीदार से 20 हजार की रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार
मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।