लोगो के दिलो में बस कर रिटायर हुए श्री वी व्ही उपाध्याय जी

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, April 3, 2025 10:51 AM

लोगो के दिलो में बस कर रिटायर हुए श्री वी व्ही उपाध्याय जी
Google News
Follow Us

नगर निगम सिंगरौली में पदस्थ कार्यपालन यंत्री वी व्ही उपाध्याय 41 साल की सेवा काल पूरा कर रिटायर हो गये हैं रिटायर होने के बाद उनका विदाई समरोह नगर निगम में आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी और पार्षदगण उपस्थित थे।

वीबी उपाध्याय साल 1984 में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ हुए थे। तीन साल की सेवा को छोड़ दिया जाए तो पूरे समय वे सिंगरौली नगर निगम में ही पदस्थ रहे। प्राथमिक शिक्षा बरेती स्कूल से प्राप्त करने के बाद उन्होंने नौगांव पॉलीटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया। डिप्लोमा करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गये और नगरीय प्रशासन विभाग में सब इंजीनियर के पद पर चयनित हुए।

 हर किसी से मिला स्नेह

नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में वीबी उपाध्याय की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होने कहा कि पदस्थापना के दौरान शहर के लोगों से मिले स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों से प्राप्त हुए मान-सम्मान को कभी नहीं भूला जा सकता है।

उन्होंने कहाकि वे रिटायर जरूर हुए हैं लेकिन किसी को सहयोग और सलाह चाहिए तो वे हर समय लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इतने वर्षों तक सिंगरौली में पदस्थ रहने के बाद अब सभी लोग अपने लगते हैं। शहर के विकास के लिए हमेशा अपना योगदान देने को तैयार रहेंगे।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment