SINGRAULI – देर रात 18 IAS के तबादले 11 जिलों के जिपं CEO बदले

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, September 16, 2025 8:30 AM

SINGRAULI - देर रात 18 IAS के तबादले 11 जिलों के जिपं CEO बदले
Google News
Follow Us

भोपाल | राज्य सरकार ने देर रात प्रदेश के 18 आईएएस अफसर के तबादले कर दिए हैं। पोस्टिंग के लिए इंतजार कर रहे 2008 बैच के आईएएस विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है।

आदिम जाति कल्याण विभाग की संचालक वंदना वैदिक को मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर का एमडी नियुक्त किया गया है। 11 जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बदल दिए गए हैं। युवा आईएएस अफसर को जिला पंचायतों से निकलकर नगर निगमों में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कटनी और देवास नगर निगम के आयुक्त भी बदले गए हैं।

भोपाल स्मार्ट सिटी की सीईओ अंजू अरुण कुमार को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वित्त निगम में वंदना वेद की नियुक्ति के बाद अपर वाणिज्य कर आयुक्त हुड्डा की निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दी गई हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसर के भी तबादले राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के भी तबादले किए गए है। रतलाम के जिला कार्यपालन अधिकारी श्रृंगार श्रीवास्तव को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। रतलाम भू भू प्रबंधन अधिकारी अनिल भाना को रतलाम नगर निगम में आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेंद्र सिंह नागेश को जिला पंचायत नरसिंहपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर दिव्यांक सिंह को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल पदस्थ किया गया है। तपस्या परिहार, कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छतरपुर को आयुक्त नगर निगम कटनी बनाया गया है।

May be an image of map, ticket stub, blueprint and text

May be an image of blueprint, map and text

 

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment