सिंगरौली जिले के सरई थाना अंतर्गत सरई बाजार के पास दो बाइक सवार की जोरदार टक्कर हुई है । जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन अन्य बाइक सवार को गंभीर चोट आई है । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को का उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया है । जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार काफी तेज थे इसी दौरान बाइक चालक अनियंत्रित होकर एक दूसरे से भीड़ गए जिसमें पीएम श्री विद्यालय गन्नई की कर्मचारी बॉबी देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई, वहीं उनका बेटा सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में चल रहा है।








