सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने दी होली की बधाई

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, March 4, 2026 11:28 AM

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने दी होली की बधाई
Google News
Follow Us

देशभर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर गले मिल रहे हैं और होली की बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने भी बधाई दी है।

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह  ने क्या कहा?

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने कहा, “सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।”

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह संदेश देते हुए कहा, “होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।

गौरतलब है कि देश में होली का त्यौहार आते ही माहौल उत्साहजनक हो जाता है। ये खुशियों और एक-दूसरे को रंगने का त्यौहार है, जिसकी प्रतीक्षा लोग सालभर करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं और घरों में गुजिया, मटरी और तमाम तरह के नाश्ते तैयार करके उन्हें मेहमानों के सामने परोसा जाता है।

होली की शाम को लोग अपने परिजनों, रिश्तेदारों और साथियों से मिलने के लिए उनके घर जाते हैं और साथ में खाना-पानी करते हैं। ये त्यौहार रिश्तों में नजदीकियां बढ़ाता है और घरों में खुशहाली लाता है। यही वजह है कि इस त्यौहार को मनाने के लिए दुनियाभर से लोग भारत की विविध जगहों पर आते हैं, जिसमें यूपी के मथुरा-वृंदावन की होली सबसे ज्यादा फेमस है।

सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने दी होली की बधाई
सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर शाह ने दी होली की बधाई

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment