SINGRAULI – सिंगरौली – शहर में बदहाल सड़कें, पेयजल संकट, अव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य मुद्दों एवं समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को ननि के खिलाफ दर्जन भर प्रदर्शन किया।
SINGRAULI – कांग्रेस कार्यकर्ता पहले शहर में रैली की शक्ल में मार्च करते हुए निगम मुख्यालय पहुंचे। उस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य द्वार पर ही धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आयुक्त के पहुंचने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग दोहराई।
कांग्रेस ने ज्ञापन में आठ प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया। सबसे पहले इंदिरा चौक नवजीवन बिहार से माजन मोड़ , कचनी-परसौना तक की जर्जर मुख्य सड़क का मुद्दा उठाया गया, जहां जगह-जगह बने गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
SINGRAULI – कांग्रेस का आरोप है कि निगम केवल सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करती है। जिसके चलते चन्द महीने में ही सड़के जर्जर हो जा रही हैं। इसी तरह शहर के कई वार्डों में नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। गर्मी आते ही पेयजल संकट और विकराल हो गया है, लेकिन निगम समय पर टैंकर उपलब्ध कराने में भी विफल रहा है।
SINGRAULI – कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा शासित वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अन्य वार्डों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर की अव्यवस्थित व्यवस्था कांग्रेस के आरोपों का एक बड़ा हिस्सा रही। पार्टी ने बताया कि यहां अवैध वसूली धड़ल्ले से चल रही है, ट्रको की अनियंत्रित पार्किंग हर दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है और यह सब निगम तथा पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण संभव हो पा रहा है।
इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया है। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308
लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये
हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये
हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये
Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे नाराज







