Singrauli : सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अमरजीत सिंह एवं सुपरवाइजर राजकुमार वैश्य ₹30000 रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।
लोकायुक्त पुलिस रीवा को शिकायत मिली कि जयपाल सिंह की मृत्यु सर्पदंश से हो गई थी, जिसके पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश लिखने के लिए डॉक्टर अमरजीत सिंह एवं सुपरवाइजर राजकुमार वैश्य ₹100000 की रिश्वत परिजनों से मांग रहे हैं,
शिकायतकर्ता इस बात की शिकायत लोकायुक्त पुलिस रीवा से कर दिया। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की पुष्टि करते हुए आज सिंगरौली जिले के स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में पहुंची और ₹30000 रिश्वत लेते दोनों लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।








