SINGRAULI – प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की कर दी हत्या, वजह बनी शादी

By: शुलेखा साहू

On: Monday, March 9, 2026 8:26 AM

SINGRAULI - प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की कर दी हत्या, वजह बनी शादी
Google News
Follow Us

सिंगरौली जिले में एक बार फिर से प्यार करना महंगा पड़ा है। जहां प्यार करने की सजा मौत दे दी गई है। पूरा मामला सिंगरौली जिले के बरगवा थाना का है प्रेमी संदीप यादव जो की आजादपुर का रहने वाला है।

संदीप यादव अपनी प्रेमिका पूजा पनिका से बेइंतहा मोहब्बत करता था कई वर्षों तक इनके बीच प्रेम संबंध भी रहे, लेकिन एक दिन प्रेमिका ने पूजा पनिका की उत्तर प्रदेश के एक जिले में शादी लग जाती है। लेकिन प्रेमी संदीप यादव अपने प्रेमिका से कहता है कि हम साथ जीयेंगे और साथ मरेंगे,

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

तुम अगर शादी करोगी तो मुझसे करोगी। लेकिन पूजा पनिका स्वयं विवाह के लिए इतनी खुश थी कि अपने प्रेमी संदीप यादव की बात नागवार लगा और यह बात अपनी मां मुन्नी देवी, भाई मेला सागर एवं चाचा भोलानाथ पनिका को बताई कि मेरा प्रेमी संदीप यादव लगातार परेशान कर रहा है।

बोलता है कि तुम मुझसे ही शादी करो, हालांकि जब यह बात परिवार वालों को पता चली तो पहले उसने संदीप यादव को घर में बुलाकर समझाने का प्रयास किया। चाचा ने बताया कि पूजा की शादी पहले भी टूट चुकी है इस बार वह सामाजिक बदनामी ना हो इसलिए पूजा पनिका की शादी होने दे। लेकिन प्रेमी लगातार अपने प्रेमिका से शादी करने का दबाव बनाने लगा।

जब शादी के लिए प्रेमिका नहीं मानी तो प्रेमिका के परिजन संदीप को रास्ते की रास्ते से हटाने की योजना बना लिए। चारों आरोपियों ने मृतक संदीप यादव को पकड़ लिया और पूजा से न मिलने की सलाह देने लगे। लेकिन जब संदीप नहीं माना तो उसको पहले लाठी डंडों से मारा गया इसके बाद उसके शरीर पर करंट के कई झटके दिए गए।

इस दौरान उसका बाएं पैर में कुल्हाड़ी से कई बार प्रहार कर दिया, जिसके कारण खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। घायल अवस्था में चारों आरोपी ने संदीप को मरा समझ कर उसे नदी किनारे फेंका दिया और उसके कपड़े को भी जला दिया।

ताकि यह लगे कि जंगली जानवर के शिकार के लिए फैलाए गए तार में युवक फंस गया हो। हालांकि अगली सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि संदीप घायल अवस्था में पड़ा हुआ है तब उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जहां से उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया लेकिन इस दौरान संदीप यादव की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सिंगरौली पुलिस एक्टिव हुई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

SINGRAULI - प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की कर दी हत्या, वजह बनी शादी
SINGRAULI – प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की कर दी हत्या, वजह बनी शादी

 

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment