SINGRAULI NEWS – पुलिस सहायता केन्द्र परसौना का भवन हटने से दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम: कमलेश

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, September 22, 2024 10:55 PM

पुलिस सहायता केन्द्र परसौना का भवन हटने से दुर्घटनाओं पर लगेगा विराम: कमलेश
Google News
Follow Us

SINGRAULI NEWS – परसौना तिराहे पर स्थित पुलिस सहायता केन्द्र के भवन को प्रशासन ने हटाकर आम नागरिकों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत प्रदान की है।
विकास के दृष्टिकोण से एवं यातायात व्यवस्था में बन रहे बाधा को दूर करने तथा बढ़ रही दुर्घटना में रोक लगाने के लिए पुलिस सहायता केन्द्र परसौना के भवन हटाने के लिए नवभारत ने कई बार जहां खबर प्रकाशित किया।

वही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने शासन प्रशासन के समक्ष लगातार पत्र के माध्यम से मौखिक रूप से तथा अन्य के माध्यम से लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

SINGRAULI NEWS – जिसके परिणामस्वरूप विगत रात्रि प्रशासन ने पुलिस सहायता केन्द्र परसौना के भवन को मेन रोड से गिराकर हटा दिया। पिछड़़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखकर प्रशासन ने उपरोक्त भवन को हटाकर आम जनमानस को दुर्घटनाओं से बचने के लिए बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। परसौना तिराहा पर लगातार बढ़ रहे सड़क दुघर्टनाओं अब विराम लग सकेगा।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, एसपी निवेदिता गुप्ता सहित अन्य का आभार व्यक्त किया है। यहां बताते चले कि नवभारत ने परसौना तिराहा पर बने पुलिस सहायता केन्द्र को हटाये जाने के लिए प्रमुखता के साथ खबरे प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराता रहा।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Subscribe YouTube

Subscribe Now

Leave a Comment