Singrauli कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया

By: शुलेखा साहू

On: Monday, July 28, 2025 6:27 PM

Singrauli कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया
Google News
Follow Us

Singrauli : सरकार की तरफ से बताई गई जानकारी में कहा गया कि कोयले के नमूनों में 250 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। नॉन-कोल नमूनों में 400 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं।

Singrauli कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया
Singrauli कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया

सरकार ने संसद में सोमवार को एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली कोलफील्ड में मिले रेयर अर्थ एलिमेंट्स के आशाजनक भंडार मौजूद हैं। मध्य प्रदेश के सिंगरौली कोलफील्ड में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के आशाजनक भंडार मिले हैं। यह जानकारी केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयला खदानों के अपशिष्ट में पाए जाने वाले आरईई पर शोध और विकास परियोजनाएं शुरू की हैं।

Singrauli- क्या हैं रेयर अर्थ एलिमेंट्स

रेयर अर्थ एलिमेंट्स यानी एक प्रकार के धात्विक तत्व होते हैं जैसे स्कैंडियम, यट्रियम, आदि। ये तत्व क्लीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहनों और अन्य उन्नत औद्योगिक तकनीकों में उपयोग किए जाते हैं। राज्यसभा में दिए गए उत्तर के अनुसार, सिंगरौली कोलफील्ड की गोंडवाना परतों (जैसे कोयला, मिट्टी, शेल, बलुआ पत्थर) में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की सांद्रता की जांच के नतीजे उत्साहजनक” पाए गए हैं।

सरकार की तरफ से बताई गई जानकारी में कहा गया कि कोयले के नमूनों में 250 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। नॉन-कोल नमूनों में 400 ppm तक रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। हालांकि, इनका व्यावसायिक दोहन तकनीकी प्रगति और लागत-प्रभावशीलता पर निर्भर करेगा। पूर्वोत्तर भारत के कोलफील्ड में भी रेयर अर्थ एलिमेंट्स की जांच की गई है। वहां कुल रेयर अर्थ एलिमेंट्स की मात्रा कम पाई गई है, लेकिन हेवी रेयर अर्थ एलिमेंट्स की मात्रा तुलनात्मक रूप से अधिक है।

Singrauli -स्थानीय तकनीक से निकाले जाएंगे मिनरल्स

सरकार ने बताया कि उत्तर-पूर्वी कोलफील्ड की कोयला परतों से क्रिटिकल मिनरल्स को निकालने के लिए स्थानीय तकनीक विकसित की जा रही है। इसमें दो मुख्य लक्ष्य हैं-फिजिकल सेपरेशन द्वारा नॉन-कोल परतों से मिनरल्स को समृद्ध करना और आयन-एक्सचेंज रेजिन तकनीक द्वारा एसिड माइन ड्रेनेज और नॉन-कोल परतों से धातुएं निकालना।

Singrauli कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया
Singrauli कोयला क्षेत्र में रेयर अर्थ एलीमेंट के भंडार मिले, सरकार ने संसद में जानें और क्या बताया

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment