सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 साल किशोरी के साथ दो दरिंदो ने गैंग रेप किया है। पीड़िता एवं उनके परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक 15 साल की किशोरी को 14 जनवरी की शााम करीब 6 बजे सूनसान खेत में ले जाकर आरोपी समन सिंह गोड़ एवं श्रीराम सिंह गोड़ दोनों निवासी कुड़ैनिया प्रथम ने सामूहिक दुराचार किया है। पीड़िता के द्वारा शोर-शराबा किये जाने पर आरोपी भाग खड़े हुये। पीड़िता अपने घर पहुंच आपबीती घटना अपने परिजनों को सुनाई। परिजन आज किशोरी के साथ चितरंगी थाना पहुंच एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरूद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 70(2), 64(1) एवं पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है।








