Singrauli: सिंगरौली जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है । तो वहीं दूसरे शव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पहला मामला कोतवाली थाना के ग्राम शासन चौकी का है जहां पर पिंटू शाह दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में गया था इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में कूद गया। लेकिन अचानक नियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गया जिसके उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची है और शव को निकाल कर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है ।
वहीं दूसरी घटना सरई थाना अंतर्गत की है जहां दिलीप कुमार रजक दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम देखने गया था यह भी कार्यक्रम के बाद नहाने के लिए नदी कूदा लेकिन वापस नहीं आ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और शव की तलाश में जुट गई है। लेकिन कई घंटे की तलाशी के बावजूद अब तक मृतक दिलीप कुमार रजक का शव नहीं मिला है।








