टैक्स कलेक्टर रिश्वत के तीन हजार रुपए लेने घर तक पहुंच गया, गिरफ्तार

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, February 18, 2026 6:30 AM

टैक्स कलेक्टर रिश्वत के तीन हजार रुपए लेने घर तक पहुंच गया, गिरफ्तार
Google News
Follow Us

जबलपुर – रांझी क्षेत्र में आने वाले ननि के जोन क्रमांक- 10 में टैक्स कलेक्शन का कार्य देख रहे पंचायत सचिव को लोकायुक्त टीम ने 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

नजूल भूमि पर नाम चढ़वाने के बदले आरोपी ने पीड़ित से 5 हजार की रिश्वत मांगी थी और 3 हजार में सौदा तय होने पर मंगलवार को टैक्स कलेक्टर रकम लेने आवेदक के घर पहुंचा और रिश्वत लेते ही लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया।

बड़ा पत्थर मानेगांव निवासी दीपक कुशवाहा ने लोकायुक्त को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी के नाम पर नजूल का मकान है, जिसकी टैक्स रसीद में वहां पूर्व में रहने वाले व्यक्ति का नाम दर्ज था।

उसे अपनी पत्नी का नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन टैक्स कलेक्शन का काम देखने वाले चन्द्रभान नोनिया ने नाम बदलने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे। बाद में तीन हजार में सौदा तय हुआ।

 

टैक्स कलेक्टर रिश्वत के तीन हजार रुपए लेने घर तक पहुंच गया, गिरफ्तार
टैक्स कलेक्टर रिश्वत के तीन हजार रुपए लेने घर तक पहुंच गया, गिरफ्तार

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment