महिला से BJP MLA बोले-तू भोपाल आ जा, मैं लेने **** आऊंगा

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, January 17, 2026 12:51 PM

महिला से BJP MLA बोले-तू भोपाल आ जा, मैं लेने **** आऊंगा
Google News
Follow Us

धार जिले के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर और एक महिला के बीच ब्लैकमेल का आरोप लगा विवाद ने नया रूप ले लिया है। विधायक के शिकायत पर धामनोद और धरमपुरी थाने में महिला व उसके पति कासिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका। पुलिस अब फरार दंपति को खोज रही है। शुक्रवार को महिला ने लखनऊ से दो वीडियो जारी कर सभी आरोपों को झूठा बताया, साथ ही विधायक से कथित बातचीत के कई ऑडियो सोशल मीडिया पर डाल दिए।

महिला का दावा है कि वह उत्तर प्रदेश में है और तीन बच्चों समेत परेशान है। वीडियो में उसने कहा, “मैं निर्दोष हूं, विधायक ने मदद का वादा किया लेकिन पूरा नहीं किया। अब धमकी दे रहे हैं।” वायरल ऑडियो क्लिप्स में विधायक महिला को भोपाल बुलाने, ट्रेन-बस टिकट के पैसे देने, रिक्शा चलाने या खाना बनाने का काम दिलाने की बातें करते सुनाई दे रहे हैं। एक क्लिप में महिला पैसे मांगती है, विधायक नाराज होते हैं—”कितनी बार मांगोगी? स्थायी इंतजाम कर रहा हूं।” महिला जवाब देती है, “घरवाले भूखा रखते हैं, कुछ रास्ता निकालो सर।”

विधायक कहते हैं, “महू से मालवा एक्सप्रेस पकड़ो, स्टेशन आकर ले लूंगा।” महिला परेशान होकर बोलती है, “तीन बच्चे हैं, गलत कदम उठा लूंगी।” बाद के क्लिप्स में बहस गरमाती है—विधायक गालियां देते नजर आते हैं, महिला पुलिस-मीडिया का हवाला देती है। विधायक कहते हैं, “तेरी फाइल बन गई, शिवराज जी को बुला रहा हूं।” महिला आरोप लगाती है कि विधायक ने क्वार्टर पर बुलाया और इज्जत से खिलवाड़ किया। मीडिया आउटलेट्स ने ऑडियो की पुष्टि नहीं की, लेकिन वायरल होने से हड़कंप मच गया।

विधायक ने दावा किया कि महिला ने पैसे के लालच में ब्लैकमेल किया। महिला का पक्ष है कि वह आर्थिक तंगी में मदद मांगने गई थी। परिवार में तीन बच्चे हैं, पति कासिफ फरार। धार पुलिस जांच कर रही है—ऑडियो असली हैं या फर्जी? भाजपा ने विधायक का समर्थन किया, लेकिन विपक्ष हमलावर। स्थानीय स्तर पर सियासी समीकरण उलझ सकते हैं।

महिला से BJP MLA बोले-तू भोपाल आ जा, मैं लेने **** आऊंगा
महिला से BJP MLA बोले-तू भोपाल आ जा, मैं लेने **** आऊंगा

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment