उज्जैन – उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल वाहन के ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोपी ने छात्रा को कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया इसके बाद वाहन में ही उसके साथ ज्यादती की। इस दौरान मोबाइल से छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो भी बनाए।
इसके बाद आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी और छात्रा को घर छोड़कर फरार हो गया ।
छात्रा गांव से निजी स्कूल आने जाने के लिए अन्य बच्चों के साथ जीप से सफर करती थी। इसे जुबेर उर्फ गोलू मंसूरी चलाता था। 23 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर छात्रा ने घर छोड़ने को कहा, लेकिन आरोपी उसे 5 घंटे तक जीप में अकेले घुमाता रहा और दुष्कर्म किया। दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार पीड़िता नागदा के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को नगर बंद का आह्वान किया गया और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए।
कुछ दुकानों के खुले रहने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया। उज्जैन से भी पुलिस फोर्स और वज्र वाहन मौके पर भेजे गए, जिससे स्थिति को नियंत्रण में लिया जा सका।







