मासूम दिनभर कहता रहा कल मेरा जन्मदिन है, चॉकलेट बांटूंगा…. शाम को करंट से मौत

By: शुलेखा साहू

On: Monday, September 29, 2025 6:43 AM

मासूम दिनभर कहता रहा कल मेरा जन्मदिन है, चॉकलेट बांटूंगा.... शाम को करंट से मौत
Google News
Follow Us

रतलाम | अर्जुन नगर में गरबा पंडाल के स्वागत गैट से करंट लगने से पास में ही रहने वाले 5 साल के मासूम हसन पिता अजहर शाह की मौत हो गई।

इसके बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिवार और समाज से जुड़े लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। विवाद की स्थिति नहीं बने इसलिए भारी पुलिस बल लगाया गया।

परिवार की मांग पर पुलिस ने गरबा कार्यक्रम की अनुमति लेने वाले व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस पर परिजन घर लौट गए। इस दौरान अर्जुन नगर में घटनास्थल पर भी परिजन और समाजजन की भीड़ लग गई।

पुलिस ने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर हटाया। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अर्जुन नगर में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नवरात्रि में माताजी विराजित की गई हैं।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment