CISF जवान के हत्या के आरोपी की मौत! थाने में मच गया हड़कंप

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, February 3, 2026 1:08 PM

Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना ने पुलिस महकमे को हिलाकर रख दिया। एनसीएल अमलोरी खदान में CISF प्रधान आरक्षक सतीशचंद्र भारती पर हमले के मुख्य आरोपी की मौत हो गई है। आरोपी पुलिस कस्टडी (PR) में था।

पिछले दिनों कबाड़ चोरों ने जवान सतीशचंद्र पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। उसे नाले में फेंककर 15 मीटर केबल चुरा लिया था। जवान की मौत हो गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था, लेकिन ये मुख्य आरोपी फरार था।

घटना की जानकारी लगते ही नवानगर थाने में हड़कंप मच गया। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment