शिवपुरी | शिवपुरी में 27 वर्षीय रेप पीड़िता ने 24-25 दिसंबर की रात नींद की 40 गोलियां और चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे पहले उसने 6 पेज का नोट लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जो गुरुवार सुबह वायरल हो गया।
युवती की हालत खतरे से बाहर है। युवती ने नोट में आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी की अध्यक्ष गायत्री शर्मा, उनके पति संजय शर्मा ने समाज, रिश्तेदार और गुंडे-बदमाशों के जरिए उस पर दबाव और धमकियां दिलवाई।
उसका नपाध्यक्ष के पुत्र रजत शर्मा से प्रेम प्रसंग था, जिसने शादी का वादा किया और बाद में कहीं और सगाई कर ली। विरोध करने पर उसे मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने 30 अप्रैल को मामला दर्ज कराया था। इधर, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा बोलीं- मेरे बेटे पर आरोप लगाए गए हैं। मैंने धमकी नहीं दी।








