शादी की तड़प! लड़कियों की मंडी ढूंढते पहुंचा शिवपुरी, फिर जो हुआ….

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, October 15, 2024 9:37 AM

शादी की तड़प! लड़कियों की मंडी ढूंढते पहुंचा शिवपुरी, फिर जो हुआ....
Google News
Follow Us

शिवपुरी। शिवपुरी में सोमवार को उत्तर प्रदेश का एक युवा लड़कियों की मंडी का पता तलाशता हुआ देखा गया। युवक इंटरनेट पर शेयर की गई भ्रामक जानकारी देखने के बाद यहां पर शादी के लिए लड़की खरीदने पहुंचा था। हालांकि जब उसे यह समझाया गया कि यहां ऐसी कोई मंउी नहीं लगती है तो उक्त युवक वापिस लौट गया।

जानकारी के अनुसार गोकुलपुरा सैनी जिला बाराबंकी उप्र निवासी सोनेलाल मौर्य (35 साल) की शादी नहीं हो हुई है। वह शादी के लिए तमाम मैरिज ब्यूरो और संस्थाओं के चक्कर काट चुका है, लेकिन कोई भी उसकी शादी नहीं करा पाया।

सोनेलाल के छोटे भाई की सगाई होने वाली है। कुछ समय बाद उसकी भी शादी हो जाएगी। बड़े भाई से पहले छोटे भाई की शादी हो जाने से समाज में काफी बेइज्जती होगी, इसलिए वह काफी घबरा गया था।

यह जानकारी मिलने के बाद सोनेलाला शादी करने के लिए शिवपुरी आ गया। वह यहां पर लोगों से लड़कियों की मंडी का पता पूछता घूम रहा था। इसी दौरान उसका दिल तब टूट गया, जब एक समाजसेवी ने उसको बताया कि यहां किसी भी तरह की लड़कियों की मंडी नहीं लगती है। धड़ीचा जैसी कोई प्रथा यहां पर नहीं होती है। उसके बाद युवक वापस लौट गया।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment