कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र स्थित दर्पण लॉज में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जो बैतूल जिले के चिचौली थाना क्षेत्र का निवासी था।
युवती से मिलने आया था होटल में
पुलिस ने बताया कि पवन कटनी निवासी एक युवती से मिलने होटल आया था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पवन से लगभग एक साल पहले जान-पहचान हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
बात करते-करते ही हो गई मौत
अप ने बताया कि हम दोनों बैठकर बात कर रहे थे अचानक युवक अचित हो गया और इसकी जानकारीहटलयुवती ने बताया कि हम दोनों लोग एक साल से ज्यादा समय से एक दूसरे से परिचित है और आज हम लोग यहां होटल में मिलने आए थे हम दोनों लोग बात ही कर रहे थे अचानक युवक बेहोश हो गया और जब उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया तो वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।







