गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मायाराम महाविद्यालय के परिसर में स्व बैस मायाराम शिक्षा समिति के आदरणीय अध्यक्ष श्री बद्री नारायण बैस जी के मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम ” अभियान तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया अध्यक्ष जी वर्चुअल जुड़ कर संदेश में कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है और वृक्षों से हमें ऑक्सीजन के अलावा हमें हमारे जीवन को पूर्ण रूप से चलाने के लिए आवश्यक पदार्थ भी प्राप्त होते है इसीलिए लगाने के बाद उन वृक्षों का सही ढंग से रख रखाव का भी संकल्प दिलाया _ कई फलदार वृक्ष लगाए गए जैसे जामुन,अमरुद, कटहल, आम ,आंवला,सेव इत्यादि फलदार वृक्ष लगाए गए इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।







